रायपुर/छत्तीसगढ़, 16 अगस्त 2026: रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर शराबबंदी की मांग को लेकर अपने सभी ज़िम्मेदारों और सदस्यों से अपील की है। संगठन ने कहा है कि वे अपने-अपने ज़िला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर ज़िला अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन या मांग पत्र प्रस्तुत करें।
संगठन ने यह भी अपील की है कि मिलादुन्नबी ﷺ से संबंधित शांति समिति की बैठकों में शराबबंदी की मांग को प्रमुखता से रखा जाए।
इस संबंध में रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन के डायरेक्टर मोहम्मद वसीम, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इक़बाल अंसारी और प्रभारी दिलेर अंसारी ने संगठन के कार्यालय में सदस्यों तथा ज़िम्मेदारों की बैठक आयोजित की। बैठक में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शराबबंदी की मांग को जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रशासन के समक्ष रखने और शांति समिति की बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई।
रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने सभी सदस्यों और ज़िम्मेदारों से अनुरोध किया है कि वे शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से इस सामाजिक मांग को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखें।
संगठन का कहना है कि यह मांग सामाजिक सद्भाव और जश्न के पवित्र माहौल को बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।



