**कवर्धा/रायपुर:** रज़ा यूनिटी फाउंडेशन की पूरी टीम और सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर इक़बाल अंसारी को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद पेश की है।
फाउंडेशन की ओर से जारी बधाई संदेश में कहा गया है कि डॉ. इक़बाल अंसारी की दूरदर्शिता, मजबूत नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण भावना निश्चित रूप से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा,
“आली जनाब डॉक्टर इक़बाल अंसारी को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाने पर हमारी पूरी टीम की तरफ से दिली मुबारकबाद। आपकी क़ियादत, दूरदर्शिता और समाज के प्रति समर्पण संगठन को नई बुलंदियों तक पहुंचाएगा।”
फाउंडेशन ने आगे दुआ की कि अल्लाह रब्बुल इज्जत डॉ. इक़बाल अंसारी के विजन और पूरे संगठन के मिशन को कामयाबी अता फरमाए। साथ ही हर कदम पर उन्हें रहनुमाई और बरकत से नवाजे।
संदेश में जोर देते हुए कहा गया कि रज़ा यूनिटी फाउंडेशन का पूरा परिवार डॉ. इक़बाल अंसारी के साथ खड़ा है और इंशाअल्लाह मिलकर नई कामयाबियों की इबारत लिखेगा।
**रज़ा यूनिटी फाउंडेशन परिवार, मेंबरान** ने डॉ. इक़बाल अंसारी को एक बार फिर मुबारकबाद देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में फाउंडेशन और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा और समाज की बेहतरी के लिए नए आयाम स्थापित करेगा।
सोर्स : रजा यूनिटी फाउंडेशन टीम

