द होली किंगडम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कवर्धा में 4 अप्रैल 2026 को शनिवार के दिन एक भव्य और रंगारंग शैक्षणिक-सहशैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और उत्साह देखने लायक था।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘नॉन-फायर कुकिंग’ गतिविधि रही, जिसमें बच्चों ने बिना आग के उपयोग के स्वादिष्ट, आकर्षक और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। बच्चों ने ब्रेड सैंडविच, फ्रूट चाट, स्प्राउट्स सलाद, बिस्किट चॉकलेट बॉल्स आदि विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर अपनी रसोई कौशल और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को केवल खाना बनाना सिखाना नहीं था, बल्कि उनमें टीम वर्क, स्वच्छता का महत्व, पोषण के प्रति जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास करना था। बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और एकाग्रता के साथ इस गतिविधि में भाग लिया, जिससे पूरा कार्यक्रम बेहद सफल और प्रेरणादायक साबित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकगण और अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता की खूब सराहना की। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
विद्यालय के संस्थापक पास्टर जोश थॉमस एवं लीजि थॉमस ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,
“इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रमाण-पत्र एवं प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
यह कार्यक्रम न केवल बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बना, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी एक यादगार अनुभव साबित हुआ।


Post a Comment
0Comments