होली किंगडम स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय ड्रॉपरोबाल प्रतियोगिता में जीते 5 स्वर्ण पदक

Khabar 24
By -
0



गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। भारतीय ड्रॉपरोबाल महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ड्रॉपरोबाल चैंपियनशिप में होली किंगडम स्कूल, कवर्धा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पूरे भारत से 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में।

स्कूल के खेल प्रशिक्षक साहिल खान ने बताया कि विद्यालय से पांच खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

सिंगल वर्ग में सफलता:
आदित्य कौशिक ने सिंगल वर्ग में 7 राज्यों को हराते हुए फाइनल मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 11-4 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

ट्रिपल वर्ग में जीत:
नमन नाहर, आयुष धुर्वे, हर्ष तम्बोली और नमन ठाकुर की ट्रिपल टीम ने 6 राज्यों को मात देकर फाइनल में महाराष्ट्र को 11-6 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

इन सभी खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया।

ड्रॉपरोबाल एक स्वदेशी खेल है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। यह खेल अब एशिया स्तर पर भी लोकप्रिय हो रहा है। होली किंगडम स्कूल के खिलाड़ी विगत दो वर्षों से लगातार इस खेल में पदक प्राप्त करते आ रहे हैं।

इस उपलब्धि पर स्कूल के निर्देशक पास्टर जोश थामस, सह-निर्देशिका लिजी थामस, एडमिन धनुष सिंह रायपुरिया, आकाश चन्द्रवंशी तथा समस्त शिक्षक-कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

होली किंगडम स्कूल परिवार इन सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देता है।


Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)