खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत ने 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोर-किशोरियों को दी जाने वाली गोली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए। इनमें शौच के बाद और भोजन से पहले साबुन से हाथ धोना, हमेशा साफ व सुरक्षित पानी पीना, फल-सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाना, शौचालय का नियमित उपयोग करना, बच्चों को नंगे पैर नहीं चलाना तथा हैंडवॉश के छह चरणों का पालन करना शामिल है।
जो बच्चे आज गोली नहीं ले पाए, उन्हें 17 अगस्त 2026 को माप-अप राउंड में गोली पिलाने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखना और स्वच्छता संबंधी आदतों को बढ़ावा देना है।

