मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में छात्रावासों का स्वास्थ्य निरीक्षण

Khabar 24
By -



मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र तुर्रे के निर्देशन में आज दिनांक 1 अगस्त 2026 को जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी तथा विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा सिंघारी, लब्दा, अमेरा और बोड़ला के छात्रावासों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण टीम में खंड चिकित्सा अधिकारी पुरुषोत्तम राजपूत, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक रूपेश साहू, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी मानिक चंद्रवंशी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक कमलेश जांगड़े तथा सेक्टर सुपरवाइजर सुनील कुमार विस्नोई शामिल थे।



निरीक्षण के दौरान बच्चों को साफ-सफाई और हैंड वॉश के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पीने के पानी की व्यवस्था की जांच की गई तथा लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग से पानी के नमूने लेकर परीक्षण कराने को कहा गया। अधीक्षक को आरओ प्लांट लगाने का निर्देश दिया गया।

सभी बच्चों की 10 दिन पहले स्वास्थ्य जांच हो चुकी थी। आज पुनः मलेरिया की जांच की गई। भोजन पकाने और कपड़े धोने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। बच्चों को प्रति सप्ताह आयरन की दवा देने की सलाह दी गई।

किसी भी बच्चे के स्वास्थ्य में गिरावट होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करने, स्वास्थ्य कर्मचारियों के मोबाइल नंबर चस्पा रखने तथा जरूरत पड़ने पर 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए।



निरीक्षण के दौरान कोई भी बच्चा बीमार नहीं पाया गया।