सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग।

Khabar 24
By -
0

 


Tahaffuz-e-Namoos-e-Risalat Action Trust (T.N.R.A.T) की जानिब से जानकारी दी गई है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं नफरत फैलाने वाली टिप्पणी के मामले में पुलिस थाने में आधिकारिक शिकायत पत्र सौंपी गई है।


संगठन के अनुसार, सोशल मीडिया पर Balkrishna Tiwari नाम के व्यक्ति द्वारा ऐसा कमेंट किया गया, जिसमें एक धार्मिक समुदाय के विरुद्ध भड़काऊ और आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं।


Tahaffuz-e-Namoos-e-Risalat Action Trust ने कहा है कि संगठन हमेशा संविधान और कानून के दायरे में रहकर काम करता है और किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली गतिविधियों का कानूनी तरीके से विरोध करता रहेगा।

संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की सामाजिक और धार्मिक नफरत फैलाने की कोशिश न करे।

संगठन ने आम जनता से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने से बचें और समाज में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखें।




Source by TNRAT Team C.G.

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)