नीलू चंद्रवंशी बाजार चारभाठा के दशहरा उत्सव में शामिल हुए

Khabar 24
By -


बाजार चारभाठा। ठाठापुर ब्लॉक के बाजार चारभाठा ग्राम में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामवासियों के निमंत्रण पर पंडरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी दशहरा उत्सव और रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, सरपंच शिवम कुम्भकार, रामलीला समिति के सदस्य तथा कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने रावण दहन मैदान पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। रामलीला संवाद के बाद रावण दहन किया गया।

इस अवसर पर ठाठापुर ब्लॉक के जिला प्रभारी सतीश सिंह गहरवार, मंडल अध्यक्ष विनय वैष्णव, दिलीप साहू, हिम्लेश निर्मलकर, टीकम शर्मा, जीतू जायसवाल, गिरधर कौशिक, रामावतार सेन, सुरेश कौशिक, महेश वैष्णव, ओम कौशिक, राजेंद्र मारकंडे, दुर्गेश कुम्भकार, गजानंद निषाद, भागवत कुम्भकार, गोपाल कौशिक, पिंटू कौशिक, रामावतार कौशिक, संदीप कौशिक, संजय कौशिक, हेमराज कौशिक, अरुण कुम्भकार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Tags: