कवर्धा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के कवर्धा ग्रामीण वितरण केंद्र के कर्मचारियों पर कुछ ग्रामीणों ने रात में हमला बोल दिया।
21 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे घुघरीकला गाँव में 11 केवी मरपा फीडर ब्रेकडाउन को ठीक करने पहुँचे बिजली विभाग के कर्मचारियों को गाँव के तथाकथित लगभग 8 लोगों ने कार्यस्थल पर पहुँचकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
कर्मचारियों को अपना काम करने से रोका गया, जिसके कारण घुघरीकला गाँव की आधी बस्ती की बिजली पूरी रात बंद रही।
इस गंभीर घटना की जानकारी देते हुए कनिष्ठ अभियंता (CSPDCL कवर्धा ग्रामीण) ने कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र लिखकर प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने और उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
घटना के समय बिजली कर्मचारी फीडर ब्रेकडाउन ठीक करने का काम कर रहे थे, लेकिन कुछ ग्रामीणों के हंगामे के कारण काम रुक गया और पूरा इलाका अंधेरे में रहा।
CSPDCL ने थाना प्रभारी से तत्काल FIR दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
यह घटना बिजली विभाग के फील्ड कर्मचारियों के साथ हो रहे बढ़ते अत्याचार की एक और मिसाल है, जिसमें रात की ड्यूटी करते समय उनकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
सोर्स : (आधिकारिक पत्र — CSPDCL कवर्धा ग्रामीण, दिनांक 21.04.2026)



Post a Comment
0Comments